रंगदारी मांगने मामले में एक आरोपित को किया गिरफ्तार

रंगदारी मांगने मामले में एक आरोपित को किया गिरफ्तार

प्राणपुर अमदाबाद थाना क्षेत्र के नया टोला गांव निवासी परवेज के पुत्र को पिकअप चालक से रंगदारी मांगने तथा मारपीट करने के आरोप में रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रोशना बाजार में पिछले माह पिकअप चालक पंकज कुमार पिता ककाई सिंह, रोशना निवासी, खलासी सुरेंद्र कुमार यादव, कौआ मोड़, थाना अमदाबाद निवासी से रंगदारी मांगने तथा चालक व खलासी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. जिसमें रोशना पुलिस ने कांड का अनुसंधान करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त वसीम पिता परवेज आलम, नया टोला थाना अमदाबाद निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >