धनतेरस पर ज्वेलर्स व बर्तन के साथ झाड़ू की जमकर हुई बिक्री

धनतेरस पर ज्वेलर्स व बर्तन के साथ झाड़ू की जमकर हुई बिक्री

कदवा प्रखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बाजार कुम्हड़ी, सोनैली, चांदपुर, परभेली, गोपीनगर, भर्री, असियानी आदि जगहों की आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक समान तथा गाड़ी के दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया था. धनतेरस के अवसर पर कुम्हड़ी बाजार में ज्वेलर्स दुकानों में सोने चांदी के आभूषणों तथा चांदी के पुराने सिक्को की जमकर बिक्री हुई. धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषण के साथ बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एलसीडी, फ्रिज, मिक्सर, मोटरसाइकिल, स्कूटी, ट्रैक्टर, फर्नीचर आदि की दुकानों में खरीददारी को लेकर पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही. धनतेरस के अवसर पर झाड़ू नमक एवं धनिया की भी खूब बिक्री हुई. परंपरा के अनुसार सोने चांदी के सिक्के एवं आभूषण के साथ धनतेरस के दिन लोग झाड़ू,नमक एवं धनियां जरूर खरीदते है. ताकि लक्ष्मी माता अपने भक्तों पर कृपा बनाये रखे. आभूषण, बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लोगों ने जमकर खरीददारी किया,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >