कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट Katihar News : कटिहार जिले के डीएस कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में है, कुछ दिन पूर्व स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा दिसम्बर परीक्षा स्थगित को लेकर छात्र व संगठनों की ओर से हो हंगामा किया गया था. सोमवार को एक नये मामले पीजी सत्र 2021-23 के विद्यार्थियों का आई-कार्ड के साथ आधार कार्ड बेच दिये जाने के विरुद्ध एनएसयूआई के सदस्यों में मो मीठू, सैयद इकबाल समेत अन्य ने प्राचार्य कक्ष के समीप जोरदार तरीके से हो हंगामा किया. संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि डीएस कॉलेज में इन दिनों नियम के विरुद्ध कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. नियमत: रद्दी को बेचने के लिए ऑक्सन निकाला जाता है. इसके लिए अखबार में विज्ञापन या कम से कम कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर नोटिस निकाल कोटेशन को आमंत्रित किया जाता है, जिसके बाद अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा कोटेशन उपलब्ध कराया जाता है. जिन व्यक्तियों काेटेशन में मूल्य अधिक हो उसी को बिक्री करने का नियम है, लेकिन इस तरह नहीं कर अनाप सनाप मूल्यों पर रद्दी के साथ 2021-23 पीजी विद्यार्थियों का पूर्णिया विवि से आये करीब एक सौ आईकार्ड को भी बेच दी गयी. इस दौरान उनलोगों ने जिस कबाड़खाने में आई-कार्ड को बेचा गया है उसका फोटो और वीडियो भी प्राचार्य को दिखाया गया. इन्हीं सब मामलों को लेकर एनएसयूआई के सदस्यों ने करीब पौने घंटे तक कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध में नारेबाजी की. बहरहाल उनलोगों ने पीयू के कुलपति को भी इस मामले से अवगत कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है. मामले में डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार का कहना था कि रद्दी को बेचने के लिए कमेटी बनाया गया था. डॉ अनवर हुसैन के नेतृत्व में रद्दी बेचा गया है. साथ में कुछ छात्र छात्राओं का आधार कार्ड का फोटो कॉपी व पीयू से पीजी सत्र 2021-23 से उपलब्ध कराया गया था. वैसे बच्चे जिन्होंने आई-कार्ड नहीं लिया था उनलोगों का गलती से कबाड़ वाला गलती से ले लिया होगा. इस मौके पर मो शहबाज, अंकुर यादव, रवि, मो सद्दाम, विशाल कुमार, जानू आलम समेत अन्य मौजूद थे.
Katihar News पीजी सत्र 2021-23 के विद्याथियों का आई-कार्ड बेच देने पर एनएसयूआइ ने किया विरोध प्रदर्शन
कटिहार जिले के डीएस कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में है, कुछ दिन पूर्व स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा दिसम्बर परीक्षा स्थगित को लेकर छात्र व संगठनों की ओर से हो हंगामा किया गया था.
