जिला प्रशासन का दावा: एसडीओ बोले पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध है एलपीजी कटिहार मध्य पूर्व में चल रहे आपसी विवाद व युद्ध के कारण विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से तरह-तरह के भ्रामक सूचना व अफवाह प्रसारित की जा रही है. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. जिसमें कटिहार अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 10 प्रखंडों में 31 एजेंसी, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 04 प्रखंडों में 18 एजेंसी एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 02 प्रखंडों में 05 एजेंसी के पास घरेलु उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को कुल 16149 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा मंगलवार को घरेलू गैस की बुकिंग 5121 के विरूद्ध 5658 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 979 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध है. ज्ञात हो कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. कटिहार जिलान्तर्गत कार्यरत एजेंसियों की मांग के अनुरूप कंपनियों से प्राप्त डाटा के अनुसार बुधवार को कुल 9257 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. जिससे सम्पूर्ण प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार के अलावे भी राज्य स्तर से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरों पर एलपीजी गैस आपूर्ति व वितरण की गहन निगरानी की जा रही है. ताकि गैसों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री न हो सके. प्रेस कांफ्रेंस में डीपीआरओ अभिषेक रंजनव सहायक आपूर्ति पदाधिकारी आदि मौजूद थे. सभी प्रखंडों में धावा दल से हो रही है निगरानी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान व कार्रवाई के लिए 16 धावा दल का गठन किया गया है. साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए निर्देशित किया गया है. इसलिए एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील है कि धैर्य बनाये रखें तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित अफवाहों व भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं. आमजन के हित में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाये रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. साथ ही जरूरतमंद संस्थानों जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य को निर्वाध आपूर्ति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से आदेश जारी किया गया है. कंट्रोल रूम नंबर पर करें कॉल डीएसओ ने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाले कठिनाईयों के निदान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर -06452-239025 एवं 239026 जारी किया गया है.
एलपीजी गैस की नहीं है कमी, भ्रामक सूचनाओं पर नहीं दें ध्यान: डीएसओ
एलपीजी गैस की नहीं है कमी, भ्रामक सूचनाओं पर नहीं दें ध्यान: डीएसओ
