शिवलिंग स्थापना को निकाली कलश शोभायात्रा

शिवलिंग स्थापना को निकाली कलश शोभायात्रा

कुरसेला नगर पंचायत कुरसेला क्षेत्र के इंदिरा ग्राम के बाबा महंथ स्थान परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय अध्यात्मिक कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया. शुभारम्भ कलश शोभा यात्रा से हुआ. इंदिरा ग्राम मंदिर परिसर से सैकड़ों कन्याओं का जत्था सिर पर कलश पात्र रख कर गाजा बाजा के साथ बाबा भोले नाथ के जयघोष करते गंगा नदी से जल भरने के लिए प्रास्थान किया. कलश शोभा यात्रा का जत्था अयोध्यागंज बाजार के वैष्णोदेवी मंदिर, कुरसेला चौक से गुजरते हुए गंगा तट के लिए कूच किया. त्रिमोहनी संगम उत्तरवाहनि गंगा तट पर वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश पात्रों में जल भरा गया. गंगा तट से कलश पात्र मे जल भरकर कुआंरी कन्याओं का जत्था मंदिर परिसर के पूजा स्थल पर पहुंची. विद्वजन पंडितों के वैदिक मंत्रोचार से आसपास का वातावरण भक्ति भावनाओं से ओत प्रोत बना रहा. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर चार दिवसीय अध्यात्मिक कार्यक्रमों में प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा 14 फरवरी को देव पूजा सह जलाधिवास और महाशिवरात्री 15 फरवरी को शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठता हरिनाम संकीर्तन का आयोजन व अंतिम दिन 16 फरवरी को हवण यज्ञ सत्यनारायण कथा शामिल है. चार दिवसीय आयोजन के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी के अध्यक्ष पद के लिये वार्ड पार्षद पंकज कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अनिल मंडल, सियाराम मंडल, सचिव बासुदेव मंडल, कोषाध्यक्ष सींगु मंडल, बोध नारायण मंडल, महासचिव मोहन मंडल, पूजा प्रभारी सुरेश मंडल, कमलेश्वरी मंडल, महामंत्री खगेन्द्र मंडल, राधे मंडल, मेला प्रभारी सुनील मंडल, सफाई प्रभारी गणेश मंडल, रामदेव मंडल, सुरक्षा प्रभारी मंगल मंडल, सूचना प्रभारी संजय कुमार मंडल, सजावट प्रभारी पांचू कुमार मंडल, मूर्ति प्रभारी किशोर कुमार, संयोजक जगन्नाथ मंडल, चंदा प्रभारी सुशील मंडल, मनोज शर्मा को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया. कार्यक्रम के मोके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, पूर्व मुखिया लाल बहादुर मंडल, अनिता देवी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान आदि गणमान्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >