कोढ़ा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. नाइट ब्लड सर्वे शिविर का मखदमपुर के गोन्दवारा आयोजन शिविर के दौरान राज्य स्तरीय टीम ने गोंदवारा गांव पहुंचे. राज्य स्तरीय टीम ने नाइट ब्लड सर्वे शिविर का गहनता से जांच की. शिविर में मौजूद लोगों को फाइलेरिया रोग से निजात को लेकर जानकारी देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. चयनित स्थलों पर रात्रि में लोगों के रक्त का नमूना लिया जा रहा है. वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह, वीडीसीओ नंद किशोर मिश्र, भीवीडीएस अमर नाथ सिंह मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
