नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,जांच शुरू

नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,जांच शुरू

– करीब ड़ेढ़ वर्ष पूर्व दोनों ने की किया प्रेम विवाह, पति ने कहा मामूली विवाद में कर ली आत्महत्या कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के पचमा वार्ड संख्या 12 में 18 वर्षीय नवविवाहिता ने गले में फंदालगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार ड़ेढ़ वर्ष पूर्व पचमा निवासी स्व मंटू चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी 22 वर्ष ने सिमरिया पंचायत निवासी सुबोध सिंह की पुत्री अंशु कुमारी के साथ अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था. जब से शादी हुई तब से दोनों पति-पत्नी राजीखुशी से रह रहे थे. संदेहास्पद स्थिति में बुधवार को लगभग संध्या के तीन बजे फंदे से लटकता शव मिला है. इस बाबत मृतका के पति राहुल कुमार ने बताया की लकड़ी लाने के हुए विवाद में गले में फंदे लगा ली. उसकी सास मानती देवी उस समय गाय के चारे लाने गई थी. मैं लकड़ी लाने गया हुआ था. जब आपस घर आया तो अंदर से घर का फाटक लगे देख कर जब किवाड़ को धक्के मार कर खोला तो देखा कि मेरी पत्नी फंदे से लटक रही है. तब मैंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देते हुए कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढा ले गया. जहां चिकित्सक ने अंशु देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचेी. मामले की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है. जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मामला हत्या या आत्महत्या से जुड़ा है. दूसरी तरफ लड़की के परिजन को सूचना मिलते ही उनके दादा सुनील सिंह व उनकी मां अंजना देवी अस्पताल परिसर कोढ़ा पहुंची. जहां चिख पुकार मच गयी. सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है. इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >