कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए निर्वाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति करने के लिए कटिहार नगर के लगभग 25 स्थानों पर नया बीएसएस सहित विद्युत ट्रांसफार्मर अधिस्ठापित करने का निर्देश दिया है. विशेष रूप से खाद फैक्ट्री के पास गांधीनगर, लाल कोठी में लॉ कॉलेज के नजदीक, ड्राइवर टोला, रामपाड़ा में पेट्रोल पंप के नजदीक, वायरलेस गली, गामी टोला में वरदान बैंक्विट के नजदीक, हाई स्कूल पाड़ा, डीएस कॉलेज, विजन स्टूडियो के नजदीक, सलामत नगर, बड़ा बाजार नया टोला, मिरचाईबाड़ी, ललियाही, अमला टोला, बिनोदपुर एवं उन सभी स्थानों पर जहां विद्युत अधिभार अधिक है. वहां नया ट्रांसफार्मर अधिस्ठापित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिन मुहल्लों से फ्यूज कॉल की शिकायतें लगातार आ रही है. वैसे तमाम स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.
25 स्थानों पर नया ट्रांसफार्मर अधिस्ठापित होगा, पूर्व उपमुख्यमंत्री
25 स्थानों पर नया ट्रांसफार्मर अधिस्ठापित होगा, पूर्व उपमुख्यमंत्री
