सीआइएसएफ जेपी क्रिकेट टूर्नामेंट में नवगछिया ने जमाया कब्जा

सीआइएसएफ जेपी क्रिकेट टूर्नामेंट में नवगछिया ने जमाया कब्जा

मनिहारी मनिहारी रेलवे काॅलोनी मैदान में सीआइएसएफ जेपी क्रिकेट टूर्नामेंट पर नवगछिया ने कब्जा जमाया. फाइनल मैच गुरूवार को नवगछिया व पीरपैती के बीच खेला गया. पीरपैती की टीम ने टाॅस जीतकर बोलिंग करने का निर्णय लिया. नवगछिया ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 249 रन बनाया. जवाब में पीरपैती की टीम 16 ओवर दो गेंद में सभी विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी. समाजसेवी रविन्द्र यादव, पार्षद युगल पासवान ने विजयी टीम नवगछिया कप्तान को शील्ड दिया. मौके पर सुमित्रा देवी, आयोजक कमेटी अध्यक्ष उत्तम पासवान, सचिव संतोष पासवान व अमित यादव, कोषाध्यक्ष छोटू पासवान, अमित साह, टीम मैनेजमैन्ट अन्नु पोद्दार, राहुल, शिव जोनी, उपाध्यक्ष अमीत झा, जोनी, उपसचिव चंदन पासवान, लव, कुणाल, दिलीप, मिथून, छोटू, बिदूर, श्रवण, बंबा, राहुल, पमपम, गोलू, गुलाब, अजय, आदित्य, प्रिंस, मोनू, पारले, अमृत, बबलू, जमीर, करण, सूरज, मुन्नी, चिंटू पोद्दार, पवन यादव, आकाश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >