सांसद ने पार्षद प्रतिनिधि के निधन पर जताया शोक

सांसद ने पार्षद प्रतिनिधि के निधन पर जताया शोक

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 के निगम पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व निगम पार्षद कमल दास के असामयिक निधन पर शोक की लहर है. सांसद तारीक अनवर व कटिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने निगम पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व निगम पार्षद कमल दास के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है. सांसद ने कहा कि पार्षद प्रतिनिधि के निधन की सूचना मिली जो बेहद पीड़ादायक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि अचानक पूर्व निगम पार्षद सह वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि कमल दास का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है. वह एक अच्छे इंसान थे. हमेशा लोगों की मदद करते थे. उनके अचानक निधन से पूरे कटिहार जिले में शोक की लहर है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >