राज्यसभा चुनाव में मनिहारी कांग्रेस विधायक नहीं हुए शामिल

राज्यसभा चुनाव में मनिहारी कांग्रेस विधायक नहीं हुए शामिल

मनिहारी राज्यसभा चुनाव वोटिंग में मनिहारी कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह शामिल नही हुए. बिहार में सोमवार को पांच राज्यसभा सीट के लिए मतदान हुआ. महागठबंधन की ओर से अमरेन्द्रधारी सिंह धारी उर्फ एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया था. मनिहारी कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने वोटिंग में शामिल नही होने पर बताया कि महागठबंधन का उम्मीदवार चयन में कोई राय नही लिया गया. महागठबंधन से उम्मीदवार दलित, अल्पसंख्यक या पिछड़ा वर्ग से बनाना चाहिए था लेकिन नही बनाया गया. इसलिए मैंने मतदान में भाग नहीं लिया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना था. वे दलित समाज से आते है. कई बार से वे विधायक रह चुके थे. कांग्रेस विधायक ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी में है. कांग्रेस पार्टी में रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >