गुमशुदा नाबालिग लड़की बरामद, आरोपित गिरफ्तार

गुमशुदा नाबालिग लड़की बरामद, आरोपित गिरफ्तार

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के कांड संख्या 171/25 में दर्ज गुमशुदगी मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी व गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की. लड़की को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया. पुलिस ने आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. कई दिनों से फरार था. लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद करने के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. आरोपित से पूछताछ की जा रही है. आगे की कार्रवाई कानून के तहत की जायेगी. नाबालिग से जुड़े मामलों में पुलिस पूर्ण संवेदनशीलता के साथ काम करती है. दोषियों पर सख्त कदम उठाया जाता है. परिजनों ने पुलिस की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया है. कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >