नाबालिग घर से गायब, अपहरण का लगाया आरोप

नाबालिग घर से गायब, अपहरण का लगाया आरोप

– परिजन दहशत में, पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील बारसोई बारसोई प्रखंड के सुल्तानपुर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध रूप से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. परिजनों ने बारसोई थाना में आवेदन देकर आशंका जतायी है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को कुछ लोगों ने योजना बनाकर घर से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है. परिजन के मुताबिक, 18 नवम्बर की दोपहर 3:30 बजे घर में लड़की अकेली थी. मां दवा लेने बाहर गयी हुई थी. थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो दरवाजे खुले मिले और बेटी का कोई पता नहीं चला. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर घर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का पता चला. परिवार ने अपहरण की आशंका जतायी है. आवेदन में कहा, नाबालिग को बहला-फुसलाकर कहीं दूर ले जाया है. परिवार ने पुलिस प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग की है. थाना में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज कर दी गई है. संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद इलाके में भय और परिवार में बेचैनी का माहौल है. लोग भी नाबालिग की शीघ्र बरामदगी की मांग कर रहे हैं. पुलिस से सक्रिय कार्रवाई की उम्मीद जताई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >