ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

कुरसेला

कटिहार- बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेल स्टेशन के तीनघरिया समपार रेल ढाला के समीप गुरुवार देर रात्रि ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के जानकारी पर जीआरपी ने कुरसेला पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम में नवगछिया भेज दिया. मृतक मिलन कुमार (45), पिता सूर्यदेव ठाकुर पूर्णिया जिला के भवानीपुर राजधानी का निवासी था. जानकारी में बताया गया कि मिलन अपने पुत्री के ससुराल हाजीपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने कुरसेला पहुंचा था. इसी बीच उनके साथ यह हादसा घटित हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >