भारत रत्न कपूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक

भारत रत्न कपूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक

– कटिहार से हजारों राजद कार्यकर्ता होंगे पटना रवाना कटिहार पटना के बापू सभागार में 17 फरवरी को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि व्यापक रूप से मनाने का निर्णय प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा लिया गया है. इस आलोक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को कटिहार राष्ट्रीय जनता दल की एक अति आवश्यक बैठक राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने की एवं संचालन प्रधान महासचिव राजेश यादव ने किया. जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने कटिहार जिला से हजारों की संख्या में पटना पहुंच कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जाकिर हुसैन, तारकेश्वर ठाकुर, मनोहर यादव, बिजय यादव, जाहिद, सुदामा सिंह निषाद, विमल मालाकार, अरुण साह, अनिशुर रहमान, श्रीलाल उरांव, कर्पूरी ठाकुर, करण कुमार, वाहिद अंसारी, अंबू यादव, इरफान अंसारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >