हसनगंज प्रखंड स्थित रामनगरबंशी गांव के समाजसेवी प्रशांत झा के आवास में राम जन सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी पर निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन सह होली मिलन समारोह आयोजित की गयी. राम जन सेवा समिति के सचिव प्रशांत झा की अगुवाई में 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले शोभायात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनी. भव्य शोभायात्रा की तैयारी, रूट चार्ट सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्ग होते हुए आपसी भाईचारा व सौहार्द को कायम रखते हुए लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे समिति के अध्यक्ष चंदन सोनी, उपाध्यक्ष अमन कुमार महतो आदि ने अपने विचार प्रकट किया. होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में पारंपरिक अबीर गुलाल का प्रयोग किया. आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई.
रामनवमी शोभायात्रा को ले बैठक, उड़े रंगा और गुलाल

रामनवमी शोभायात्रा को ले बैठक, उड़े रंगा और गुलाल
Copied link
रामनवमी शोभायात्रा को ले बैठक, उड़े रंगा और गुलाल