अस्वस्थ कर्मियों की मेडिकल जांच कल

अस्वस्थ कर्मियों की मेडिकल जांच कल

कटिहार बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के अवसर पर चुनाव (मतदान व मतगणना) कार्य के लिए नियुक्त किये गये वैसे कर्मी, जिन्होंने स्वंय के दिव्यांगता या अस्वस्थता संबंधी समस्याओं के कारण निर्वाचन कार्य से विमुक्त करने को लेकर आवेदन दिया है. उसके स्वास्थ्य की जांच मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया जाना है. मेडिकल बोर्ड, सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल, कटिहार में 18-10-2025 को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक कार्यरत रहेगा. कार्मिक कोषांग की ओर से सभी संबंधित आवेदकों को सूचित किया गया है कि अपने दावे के निराकरण को लेकर निर्धारित तिथि को संबंधित मेडिकल बोर्ड के समक्ष स्वास्थ्य जांच के लिए निर्वाचन संबंधी प्रथम नियुक्ति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज व साक्ष्य के साथ ससमय उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे. अनुपस्थित रहने वाले आवेदकों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >