महापौर ने जर्जर सड़क व जलजमाव का लिया जायजा

महापौर वार्ड का दौरा कर विभिन्न समस्याओं से हो रहीं अवगत

कटिहार. कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने वार्ड संख्या 41 का निरीक्षण कर विभिन्न सड़क, नाला से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर जाकर उनसे मिली और उनकी समस्याओं से अवगत हुई. इस दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने वार्ड के लोगों को जल्द से जल्द सड़क बनाने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि शहर में लगातार नगर निगम द्वारा विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही है. जिससे लोगों को सड़क नाला एवं अन्य सारी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है. गरीब तबके के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिल रहा है. जिससे लगातार शहर के लोगों को पक्का मकान का सपना पूरा होता दिख रहा है. विगत महीनों में प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण कार्य को पूर्ण करने में गति आई है. लोगों को लगातार धनराशि उनके खाते में भेजी जा रही है. आने वाले समय में भी अनेकों परिवार को इसका लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. जिससे हमारे शहर के लोगों का पक्का मकान सहित सड़क एवं नालों की समस्या से निजात मिलेगा. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सौरभ मालाकार, रिंकू यादव, मुन्नी देवी, नंदकिशोर यादव, अर्जुन साह, दुर्गा यादव, विकास यादव, जितेंद्र मंडल, रंजीत पोद्दार, रेशमी देवी, बोदल यादव एवं अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >