कड़ी सुरक्षा के बीच तीन केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू

कड़ी सुरक्षा के बीच तीन केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू

– सुरक्षा का किया गया है पुख्ता इंतजाम कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा निर्देश के आलोक में मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य शहर के तीन स्थानों पर शनिवार को शुरू हो गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के तीन विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य शुरू की गयी है. आगामी 10 मार्च तक सभी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया है. शहर के उमा देवी मिश्रा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महेश्वरी एकेडमी एवं उच्च विद्यालय बीएमपी सात को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों मूल्यांकन केंद्र पर करीब डेढ़ लाख उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य किया जाना है. मूल्यांकन को लेकर तीनो मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. साथ ही मूल्यांकन कार्य का सीसीटीवी के जरिये निगरानी भी की जा रही है. मूल्यांकन केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाया गया है. मैट्रिक उत्तर पुस्तिका के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया है. मूल्यांकन केंद्र पर आने वाले परीक्षकों को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया है. मूल्यांकन केंद्र के बाहर वांछित गतिविधियों एवं आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है. शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है. मूल्यांकन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. तीनों मूल्यांकन केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी है. मूल्यांकन निर्देशक को भी मार्गदर्शिका के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >