कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आगामी दो मई से इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा शुरू की जायेगी. परीक्षा संचालन के लिए समिति की ओर से दिशानिर्देश जारी की गयी है. यह परीक्षा आगामी 13 मई तक संचालित होगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व स्थानीय शिक्षा विभाग नेतैयारी शुरु कर दी है. साथ मैट्रिक की विशेष परीक्षा सह कंपार्टमेंटल परीक्षा भी दो मई से शुरू होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
