सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स 23 से, तैयारी जोरों पर

सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स 23 से, तैयारी जोरों पर

बलिया बेलौन सालमारी बाजार स्थित हजरत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा का सालाना उर्स 23 व 24 अप्रैल तक मनाया जायेगा.अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण के साथ समाप्त होगा. उर्स कमेटी के बदरूजजमा ने बताया की मस्तान बाबा के मानने वाले बिहार बंगाल तक फैले हुए हैं. प्रत्येक वर्ष उर्स के मौके पर हज़ारों अकीदतमंद मजार शरीफ में हाजरी देकर फातेहा खानी में शरीक होकर अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए दुआ करते हैं. उर्स में अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से तैयारी की जाती है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय भोलेंटियर तैनात रहता है. 23 अप्रैल के शाम में बाद नमाज मगरीब चादर पोसी, कुल शरीफ, फातेहा खानी के बाद महफ़िले शमा कव्वाली का आयोजन होगा. 24 अप्रैल को बाद नमाज फजर कुरआर खानी, कुल शरीफ के बाद फातेहा खानी, महफ़िले शमा कव्वाली का आयोजन किया जायेगा. शाम में अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया जाता है. उन्होंने बताया की मस्तान बाबा अपने जमाने वाली ए कामिल की हैसियत रखते थे. सालमारी में उनके बहुत से करामात को यहां के लोग आज भी याद करते हैं. उनके मजार शरीफ में जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उनकी दुआ कबूल होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >