बजरंग दल के सहयोग से कराया सामूहिक विवाह

बजरंग दल के सहयोग से कराया सामूहिक विवाह

आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान प्रांगण में बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया. लगभग आधा दर्जन वर-वधु का सामूहिक विवाह कराया गया. वर-वधु के परिजनों के अलावा कई स्थानीय लोग मौजूद थे. वैदिक मंत्रोच्चार एवं गाजे बाजे के साथ सामूहिक विवाह बड़े ही धूम धाम से संपन्न हुआ. आजमनगर बजरंग दल के सनातन पोद्दार ने कहा कि आपसी सहयोग से कन्या दान का कार्य किया. आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार की लड़कियों का विवाह बिना किसी दहेज के संपन्न कराया. आजमनगर के कई समाज सेवियों का भरपूर सहयोग रहा. लड़कियों के परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण लड़की की शादी बोझ लग रही थी. बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने बेटी की शादी का खर्चा उठा लेने से बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन आसानी से हो गया. साथ हीं बड़ी सादगी से बेटी का विवाह बिना किसी दहेज के संपन्न हो गया. इस दौरान आयोजकों में आनंद कुमार केसरी, चिंटू कुमार भगत, राजेश कुमार उर्फ गुड्डू बाबा, निखिल कुमार भगत, रॉकी पोद्दार, हिमांशु कुमार भगत, प्रियांशु कुमार भगत, अभी कुमार भगत, रोशन कुमार भगत, अभिषेक केसरी, संजय राय उर्फ भोला राय आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >