मारवाड़ी युवा मंच ने नारायण भोज का किया आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच ने नारायण भोज का किया आयोजन

कटिहार मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा प्रतिमाह दो अवसरों पर नारायण भोज कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया. प्रथम कड़ी के रूप में 30 अक्तूबर की दोपहर 12:45 बजे श्याम मंदिर परिसर में नारायण भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मारवाड़ी युवा मंच, कटिहार शाखा के सदस्यों ने सक्रिय रूप से नारायण भोज के तहत जरूरतमंदों को खाना खिलाया. भोजन वितरण के इस कार्य में मंच के शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमित सुरेका, शाखा उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, शाखा सह सचिव मयंक पूरणमलका, सदस्य यश गोयल उपस्थित रहे और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित भाव से योगदान दिया. शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि मंच समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा इसी प्रकार निभाता रहेगा और ऐसे मानवीय कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >