बारसोई में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

बारसोई. प्रखंड के बारसोई थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला है. जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. मायके वाले ससुराल वाले पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं. मामला महेशपुर पंचायत के गोविंदपुर गांव का है. जहां के मुस्तकीम की पत्नी आदुरी खातून 22 का उसी के घर में फंदे से लटका शव मिला. जो एक दिन पूर्व ही मायके से ससुराल आई थी. उसका पति भी मुंबई में मजदूरी करता है. पर इस समय वह भी घर पर ही था. उसकी एक वर्ष की एक बेटी भी है. घटना की सूचना पर मृतका की मां असगरी खातून बेटी के ससुराल आयी. जहां उसने देखा की उसकी बेटी का शव रखा हुआ है. जिसे देख वह बिलख बिलख कर रोने लगी. उसने कहा कि मेरी बेटी इतनी कमजोर नहीं थी कि किसी भी परिस्थिति से घबराकर आत्महत्या कर लें. उन्होंने कहा है कि इसकी गला दबाकर हत्या की गयी है. बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया है. उन्होंने बेटी के पति एवं ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में बारसोई थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया मामले की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन देने के उपरांत मामला दर्ज कर ली जायेगी. उन्होंने कहा कि पीड़िता को अवश्य न्याय मिलेगा. इसको लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >