बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को दिये गये कई निर्देश

बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को दिये गये कई निर्देश

प्राणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में बीसीएम की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं की सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक हुई. बीसीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ता एवं फसलेटर को सख्त निर्देश दिया गया कि गैर संचारित रोग सर्वे करने, सर्वे डीयू लिस्ट को अप टू डेट करने, एम आशा पोर्टल पर अप टू डेट करने, शिशु मृत्यु एवं मातृत्व मृत्यु का सूचना करने और अश्विन पोर्टल पर मासिक और दैनिक कार्य अपडेट करने के लिए सख्त निर्देश दिया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने सभी बिन्दुओं पर विस्तार से बताते हुए बताते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिला में हमलोग काफी पीछे चल रहे हैं. जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करना है. तीन मार्च होने पर बिहार सरकार के आदेश अनुसार विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया. दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >