यू-डायस की इंट्री में पायी गयीं कई त्रुटियां

यू-डायस की इंट्री में पायी गयीं कई त्रुटियां

– शिक्षा सचिव ने एक सप्ताह के भीतर सुधार करने का दिया निर्देश कटिहार यू डायस डाटा की त्रुटियों में सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है. डीईओ व डीपीओ (समग्र शिक्षा) को लिखे पत्र में शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राज्य के कई सरकारी विद्यालयों द्वारा यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड किये गये डाटा में कई प्रकार की गंभीर त्रुटियां पायी गयी है. राष्ट्रीय मानकों के आलोक में राज्य का यू डायस प्लस डाटा त्रुटिपूर्ण होने के कारण योजना निर्माण में समस्या तो आती ही है. राज्य के छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. राज्य के यू डायस प्लस डाटा में कई प्रमुख त्रुटियां चिन्हित की गयी है. मसलन, शिक्षकों की अपूर्ण या गलत जानकारी (नाम, आधार, प्रशिक्षण आदि) दिया जाना शामिल है. इसके अतिरिक्त शून्य नामांकन व शिक्षक वाले विद्यालय, विद्यालय से बाहर के बच्चों का ऊ डायस प्लस पोर्टल में प्रविष्टि नहीं होना, छात्र नामांकन में डुप्लिकेशन अथवा विसंगति, विद्यालय आधारभूत सुविधाओं यथा शौचालय, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, विद्युत कनेक्शन, इंटरनेट, हैंडवाश स्टेशन, खेल मैदान, चहारदिवारी, पुस्तकालय, बुक बैंक, सोलर पैनल, आईसीटी लैब आदि की अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग, कक्षावार नामांकन में असमानता, विशेष सुविधाओं (रैम्प आदि) की अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण जानकारी एवं समय पर डाटा का फ्रीज़ न किया जाना आदि मामले को चिन्हित किया गया है. शिक्षा सचिव ने इन तथ्यों के आलोक में डीइओ व डीपीओ को निर्देश दिया है के अपने क्षेत्राधीन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए यू डायस प्लस पोर्टल पर प्रविष्ट किये जाने वाले आंकड़ों का भौतिक सत्यापन करायें एवं इन आंकड़ों का समयबद्ध ढंग से एक सप्ताह के भीतर त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >