– उत्तर प्रदेश में 20 से 23 नवंबर तक होगा 41वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता कटिहार बरेली उत्तर प्रदेश में 20 से 23 नवंबर 2025 तक होने वाले 41वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता 2025 के लिए कटिहार ताइक्वांडों एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह 5वीं डान ब्लैक बेल्ट सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी का चयन सुपरवाइजरी बोर्ड में सदस्य सह तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है. मालूम हो कि मनोज कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी करीब 25 से 30 राष्ट्रीय स्तर के एवं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी सहभागिता निभा चुके हैं. कटिहार के मनोज कुमार सिंह को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित पद का दायित्व मिलने पर कटिहार ताइक्वांडों एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र सिंहा, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, सदस्यों में पुष्पेश कुमार, विकास यादव, इमरान, शिव शंकर झा, अविनाश कुमार साहनी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विकास सिंघम, नितिन भारती, मकसूद आलम, रोशन कुमार, कुमार गौरव, श्रेष्ठ राज, सिमरन कुमारी, राहुल कुमार दास, आकाश कुमार पासवान, सुहानी खातून, शिखा कुमारी, अरमान, उद्धव कृष्ण, सचिन कुमार, प्रिंस कुमार, हीरा कुमार, ब्यूटी रानी, पलक कुमारी, पीहू कुमारी, शारीरिक शिक्षकों में प्रमोद कुमार सिंह, असित पाल, रवि कुमार, विनय कुमार झा, कटिहार के अन्य खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है. मालूम हो कि मनोज कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय रेफरी ने हाल के वर्षों में कोलकाता में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी, बालूरघाट (प.बंगाल) में आयोजित फार ईस्ट सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुख्य निर्णायक की भूमिका एवं 40वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 (मुंगेर) में मुख्य तकनीकी निदेशक का दायित्व भी निभाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
