कटिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक त्रिलोक चंद्र ने मनिहारी विधान सभा के लिए निर्धारित डिस्पेच सेन्टर तीनगछिया बाजार समिति का भ्रमण किया. भ्रमण के समय प्रेक्षक ने भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता को मनिहारी विधान सभा के लिए निर्धारित भवन में शीघ्र प्लाईवुड, सीलनरोधी पेटिंग, स्ट्रक्चरल स्टैबलिटी, वज्र गृह से काउटिंग हॉल के मध्य विधिवत बैरिकेडिंग करने के संबंध निर्देश दिया. ससमय सीसीटीवी के अधिष्ठापन के संदर्भ में उपनिर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया. इसके साथ ही चुनाव प्रेक्षक ने हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय का भी भ्रमण किया. भ्रमण के उपरांत निर्वाचन की तैयारी पर संतोष व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
