मनिहारी एसडीएम व एसडीपीओ ने गंगा घाट छठ पर्व स्नान मेला को लेकर की बैठक

मनिहारी एसडीएम व एसडीपीओ ने गंगा घाट छठ पर्व स्नान मेला को लेकर की बैठक

मनिहारी मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में बैठक किया. दीपावली व काली पूजा के साथ- साथ गंगा घाट छठ पर्व स्नान मेला को लेकर बैठक हुई. मनिहारी गंगा घाट पर दीपावली के दूसरे दिन से छठ पर्व नहाय खाय तक स्नान मेला चलता है. सात से आठ लाख छठ व्रती श्रद्धालु के इस वर्ष भी आने की उम्मीद है. मनिहारी एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जायेगी. इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है. गंगा घाट पर बेरिकडिंग करायी जायेगी. श्रद्धालुओं से अपील है कि बेरिकडिंग के अंदर स्नान करें. मनिहारी के कुछ घाट को खतरनाक घाट के रूप में चिन्हित किया गया है. वहां श्रद्धालुओं से स्नान और छठ पूजा नहीं करने की अपील की गयी है. वहां सूचना बोर्ड लगाया जायेगा. गंगा घाट समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जायेंगे. मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द पासवान, बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस अंचल निरीक्षक पप्पू कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक फारूक, जीआरपी थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, नगर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >