मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधा पर महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गंगा घाट पर नाव से उतरे व्यक्ति का चेकिंग करने के दौरान उषा देवी को गिरफ्तार किया गया. उसके बैग से 6 लीटर 585 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया. मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. दूसरे मामले में रियाज को शराब के नशा में गिरफ्तार किया गया. शराब के नशे वो हल्ला गुल्ला करने के आरोप में मनिहारी थाना कांड संख्या दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे मैदान के पास से एक व्यक्ति नितीश कुमार को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. मनिहारी थाना कांड संख्या 266/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
