घर-घर जाकर लाभुकों को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें : डॉ आर्य

कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को एएनएम की साप्ताहिक बैठक की गयी

कोढ़ा.

कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को एएनएम की साप्ताहिक बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने की. इस दौरान क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गयी. आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. बैठक में उपस्थित सभी एएनएम से टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, पोषण अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली गयी. डॉ आर्य ने निर्देश देते हुए कहा कि एएनएम अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करें. घर-घर जाकर लाभुकों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए जमीनी स्तर पर तैनात कर्मियों की भूमिका अहम है. विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जायेगा और लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी. साथ ही पोषण माह, मिशन इंद्रधनुष, यूबीन पोर्टल, संजीवनी जैसे मोबाइल ऐप्स पर टीकाकरण लाभुकों का डाटा समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया. बीएमसी शमयारा प्रवीण ने सभी एएनएम को स्पष्ट निर्देश दिया कि चिन्हित सभी टीकाकरण सत्रों पर समय से लाभुकों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से किया जाय. कार्य में लापरवाही पर संबंधित कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बैठक के सफल संचालन में बीएचएम मुकेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन सहायक आशीष झा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >