महाविष्णु यज्ञ़ 551 कन्याओं ने निकाला कलश शोभायात्रा

महाविष्णु यज्ञ़ 551 कन्याओं ने निकाला कलश शोभायात्रा

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत के केशोपुर गांव में महाविष्णु यज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ 551 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. दक्षिणी लालगंज पंचायत के केशोपुर गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव भवेश सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उप कोषाध्यक्ष ललन कुमार सिंह ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन महा विष्णु यज्ञ को लेकर 551 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. मुख्य अतिथि प्रमुख सह जदयू जिला युवा अध्यक्ष अमित शाह एवं विशिष्ट अतिथि दक्षिणी लालगंज पंचायत के मुखिया जुलुम सिंह, सरपंच रघुनाथ यादव, पैक्स अध्यक्ष अमीर हुसैन समाज सेवी, ओम प्रकाश साह ने सामूहिक रूप से फीता काटकर कलश शोभायात्रा को रवाना किया. जो दक्षिणी लालगंज पंचायत के रोशना, काबिलपुर सहित सभी गांव भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर समापन किया. केशोपुर गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ होने से आसपास के साथ कई गांव में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >