स्थानीय कलाकारों ने होली गीत की शूटिंग पूरी की

स्थानीय कलाकारों ने होली गीत की शूटिंग पूरी की

कोढ़ा प्रखंड में होली पर्व को लेकर स्थानीय कलाकारों ने एक होली गीत की शूटिंग पूरी की है. इस होली सांग के माध्यम से रंगों के त्योहार की पारंपरिक मस्ती, भाईचारा और सांस्कृतिक रंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है. गीत की शूटिंग कोढ़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर की गयी. जिसमें स्थानीय कलाकार शेर खान, फुलवरिया पंचायत निवासी गायक करण सिंह कल्लू सहित अन्य महिला डांसर व कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कलाकारों ने अपने अभिनय और नृत्य के माध्यम से होली की उमंग को दर्शाया है. कलाकारों ने बताया कि इस होली सांग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और क्षेत्र की लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है. गीत को होली पर्व से पूर्व सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >