शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

अमदाबाद प्रखंड के भवानीपुर खट्टी पंचायत के बंकू टोला गांव से अमदाबाद थाना कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अली यादव को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बंकू टोला गांव निवासी अली यादव पर अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज था. उसे धर पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही थी. इसी परिपेक्ष में गुरुवार को अनुसंधानकर्ता पुअनि नंदू राम, पुअनि संजीत प्रसाद ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि एक शराब तस्कर खगेश कुमार को बुधवार को 24 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. जिस पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >