लगातार तीसरी बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुने गये कुंदन महतो

लगातार तीसरी बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुने गये कुंदन महतो

डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत थाना चौक के समीप जनप्रतिनिधि भवन में शुक्रवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव में कुंदन कुमार महतो को लगातार तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इस बार वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए. पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. चुनाव प्रभारी संजय राय व कन्हैया महतो ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. आपसी सहमति और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए विपक्षी उम्मीदवार ने अपना समर्थन कुंदन महतो को दे दिया. उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया. निर्विरोध चुने जाने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने कुंदन महतो को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी. जनप्रतिनिधि भवन परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है. उस पर वे पूरी तरह खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे. संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही. मनोज राय, शंकर पोद्दार, कन्हैया महतो, जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रमेश मंडल, पुरुषोत्तम वर्मा, मनोज प्रसाद गुप्ता, मनोज महतो, विनोद मुर्मू, संजय हेंब्रम, आशीष झा, जितेंद्र झा, निर्मल उरांव, सच्चिदानंद मंडल, जदयू नेता संजीव श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, लाल यादव एवं अरुण कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >