कोलासी पुलिस ने वाहन जांच में 1.50 लाख नगद राशि की जब्त

कोलासी पुलिस ने वाहन जांच में 1.50 लाख नगद राशि की जब्त

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर पुलिस ने बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक की डक्की से कुल 1,50 लाख की नगद राशि बरामद की. विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी रकम बिना प्रमाणिक दस्तावेज के ले जाना नियमों के विरुद्ध माना जाता है. इस जांच अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोढ़ा अमोल कुमार सिंह व कोलासी शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने किया. कई पुलिस अधिकारी एवं बीएसएफ के जवान मौजूद रहे. कोलासी पुलिस ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति अपने वाहन की डिक्की में डेढ़ लाख रुपए लेकर जा रहा था. जांच के क्रम में पकड़ा गया. राशि को जब्त कर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >