कोढ़ा पुलिस ने 15900 नगद व शराब के साथ छह जुआरियों को पकड़ा

कोढ़ा पुलिस ने 15900 नगद व शराब के साथ छह जुआरियों को पकड़ा

कोढ़ा कोढ़ा पुलिस ने छह जुआरियों को 15900 नगद राशि व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कोढ़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर एक स्थित एक घर में लोग जुआ खेल रहे है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार व अन्य पुलिस सूचना सत्यापन के लिए गुप्त सूचना स्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर कोढ़ा गैंग के सक्रिय सदस्य माखन कुमार यादव, अमन यादव, कालू पासवान, राजा सिंह उपरोक्त चारों नया टोला जुराबगंज वार्ड एक निवासी साजन ग्वाला, संजय सिंह, दोनों फ़ट्टापोखर, थाना रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी को 15,900 नगद, 3.750 लीटर विदेशी शराब, छह तास के गड्डी, दो एंड्रॉयड मोबाइल तथा तास के कुछ खुली पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सजीत कुमार ने बताया की छह जुआरियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >