कटिहार में शांतिपूर्ण माहौल में हुई यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा, रविवार को भी दोनों पालियों में शामिल हुए छात्र-छात्राएं

अप्रैल माह में स्थगित हुई परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 8, 9, 10, 11 और 12 मई का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है. इसी के तहत रविवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई.

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी बीए, बीएससी और बीकॉम सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा रविवार को भी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कटिहार जिले में कुल सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है.

अप्रैल माह में स्थगित हुई परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 8, 9, 10, 11 और 12 मई का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है. इसी के तहत रविवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई.

केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मिलन कुमार ने बताया कि रविवार को दोनों पालियों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी अच्छी रही. प्रथम पाली में एसईसी प्रथम के अंतर्गत “कम्युनिकेशन इन एवरीडे लाइफ”, “क्रिएटिव राइटिंग” तथा एमजेसी विषयों में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत, हिन्दी, अंग्रेजी और समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई. इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग विषय की परीक्षा भी सभी छात्रों के लिए ली गई.

वहीं दूसरी पाली में इतिहास, भूगोल, अरबी, फारसी, संस्कृत, मैथिली, बांग्ला और गांधीवादी विचारधारा विषयों की परीक्षा आयोजित हुई. साथ ही “पब्लिक स्पीकिंग, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लीडरशिप” विषय की परीक्षा भी सभी छात्रों के लिए संपन्न कराई गई.

डॉ. मिलन कुमार ने बताया कि 11 मई को केवल छूटे हुए छात्रों के लिए बीएसी प्रथम के अंतर्गत “स्वच्छ भारत” और “फिट इंडिया” विषय की परीक्षा ली जाएगी. वहीं 12 मई को प्रथम पाली में एईसी प्रथम हिन्दी और एईसी प्रथम अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी.

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >