कटिहार सदर अस्पताल में रविवार को ओपीडी बंद, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

कटिहार सदर अस्पताल में रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहेगी. गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. अपनी जांच सोमवार को ही करवाएं.

कटिहार : सदर अस्पताल में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से सामान्य जांच और परामर्श के लिए सोमवार को अस्पताल आने की अपील की है. हालांकि, आपातकालीन मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी

रविवार को इमरजेंसी में डॉक्टरों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में रहेगी.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. एसपी विनकर
  • दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: डॉ. निकेश कुमार
  • रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक: डॉ. दीपक कुमार

गंभीर मरीजों को तुरंत मिलेगी सेवा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सड़क दुर्घटना, प्रसव, सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी, तेज बुखार, सीने में दर्द जैसी गंभीर स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी में दिखा सकते हैं. यहां दवा, जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सामान्य मरीजों की भीड़ नहीं रहेगी. इससे इमरजेंसी में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर सेवा देने में सुविधा होगी.

कटिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? दोपहर बाद बारिश के आसार, एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >