Katihar, एग्रीस्टैक परियोजना में बेहतर कार्य के लिए कटिहार को मिला सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार
एग्रीस्टैक परियोजना में बेहतर कार्य के लिए कटिहार को मिला सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार
कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की
रिपोर्ट,
एग्रीस्टैक परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को पटना के अधिवेशन भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख 50 हजार रुपये की राशि का बैंक चेक देकर सम्मानित किया गया. डीएम ने कहा कि एग्रीस्टैक परियोजना के तहत फॉर्म रजिस्ट्रेशन का काम काफी बेहतर तरीके से कटिहार जिला में किया गया. इस परियोजना के तहत विभिन्न इंडिकेटर में कटिहार ने बेहतर कार्य किया है. फार्मर रजिस्ट्रेशन सहित उसके विभिन्न आयामों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ही कटिहार जिला को यह पुरस्कार मिला है. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के कार्यों में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी के मेहनत का ही नतीजा है कि कटिहार को यह पुरस्कार दिया गया है. उन्होंने कहा कि कटिहार जिला के प्रतिनिधि के तौर पर वह यह पुरस्कार ग्रहण किए है. लेकिन यह पूरी टीम के मेहनत का ही नतीजा है. उन्होंने इसके लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जिले के किसानों एवं आम लोगों को बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि अधिवेशन भवन में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सहित राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार डीएम को प्रदान किया.