Katihar Rail Update: कटिहार मंडल के अधीन न्यू जलपाईगुड़ी यार्ड में मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (एमएसडीएसी) प्रणाली की कमीशनिंग के साथ रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. 26 से 28 जुलाई तक होने वाले इस कार्य के दौरान ट्रेन डिटेक्शन प्रणाली और परिचालन सुरक्षा को और बेहतर बनाया जाएगा. इसके चलते कई ट्रेन सेवाओं में अस्थायी बदलाव किए गये हैं.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द और आंशिक रूप से रद्द
28 जुलाई को ट्रेन संख्या 55749/55750 न्यू जलपाईगुड़ी–हल्दीबाड़ी–न्यू जलपाईगुड़ी पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी.
इसी दिन 22301 हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस केवल किशनगंज तक संचालित होगी. किशनगंज से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.
वहीं 22302 न्यू जलपाईगुड़ी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस किशनगंज से खुलेगी. न्यू जलपाईगुड़ी से किशनगंज के बीच यह सेवा रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का समय बदला गया
Katihar Rail Update: 27 जुलाई को चलने वाली 14037 सिलचर–नई दिल्ली एक्सप्रेस अब सिलचर से रात 7:10 बजे के बजाय 9:10 बजे रवाना होगी.
28 जुलाई को चलने वाली 12510 गुवाहाटी–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस सुबह 6:15 बजे के बजाय 7:45 बजे खुलेगी.
इसी दिन 13142 न्यू अलीपुरद्वार–सियालदह एक्सप्रेस सुबह 11:50 बजे के बजाय 12:50 बजे रवाना होगी.
राजधानी और तेजस राजधानी का बदला रूट
27 जुलाई को चलने वाली 20504, 12424 नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 20505, 12423 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तथा 20501 अगरतला–आनंद विहार टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस को अलुआबाड़ी रोड–ठाकुरगंज–सिलीगुड़ी–गुलमा मार्ग से चलाया जायेगा.इस दौरान ये ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन को बाईपास करेंगी तथा सिलीगुड़ी जंक्शन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा.
एक ट्रेन को किया जा सकता है विनियमित
26 जुलाई को चलने वाली 15631 बाड़मेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस को निर्धारित समय से लगभग 60 मिनट तक विनियमित किया जा सकता है.रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
