रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: कटिहार-पटना इंटरसिटी 4 अक्टूबर तक शॉर्ट टर्मिनेट, देखें प्रभावित ट्रेनों की सूची

बरौनी जंक्शन और दिनकर ग्राम सिमरिया के बीच प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. कटिहार-टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी तक ही चलेगी. कई अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी.

कटिहार. बरौनी जंक्शन और दिनकर ग्राम सिमरिया रेलवे स्टेशन के बीच प्री-एनआई एवं एनआई कार्य को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय और रूट जांचने की सलाह दी गई है.

कटिहार-टाटा एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर रहेगी रद्द

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस 2 और 5 अक्टूबर को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन नंबर 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी. रेल कार्य के कारण इन तिथियों पर यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की सलाह दी गई है.

कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी तक चलेगी

ट्रेन नंबर 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी जंक्शन तक ही चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस भी इस अवधि में बरौनी से कटिहार तक चलेगी. इस दौरान बरौनी और पटना के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. यात्रियों को अपने गंतव्य के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है.

करीब दो दर्जन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

रेल कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. इनमें दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल, गांधीधाम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस, एनजेपी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल हैं. ट्रेन नंबर 15623-24 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 15648-47 एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15483-84 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस, 15945-46 एलटीटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस और 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

बरौनी-शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र होकर चलेंगी कई ट्रेनें

रेलवे के अनुसार 23 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनों को बरौनी जंक्शन, शाहपुर पटोरी और पाटलिपुत्र जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा. इससे इन ट्रेनों के निर्धारित मार्ग और समय में बदलाव संभव है.

यात्रा से पहले रूट और समय जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रेल कार्य के दौरान यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति, समय और परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा रेलवे के आधिकारिक माध्यम से ट्रेन की ताजा जानकारी देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >