Katihar news : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

फोरलेन सड़क के मरंगी चौक के समीप बुधवार की देर रात्रि हुई दुर्घटना

मनसाही. थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क के मरंगी चौक के समीप बुधवार की देर रात्रि अज्ञात चार चक्का वाहन एवं ऑटो के बीच आमने- सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि ऑटो पर कुल तीन लोग सवार थे. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा. जिसमें गुल्ला कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद चार चक्का वाहन मौके से फरार हो गया. इधर मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए मृतक व्यक्ति गुल्लू कुमार मंडल की पहचान महेशपुर, थाना मनिहारी के रूप में हुई है. मनसाही पुलिस अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव के पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. बता दें कि खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर थाना में आवेदन नहीं दिया था.

सड़क दुर्घटना में युवक की हालत गंभीर, रेफर

बारसोई. प्रखंड के बांसगांव पंचायत के सिराजमनी गांव निवासी 26 वर्षीय नौशाद बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया. दुर्घटना बारसोई आबादपुर में रोड पर हुई है. बताया जा रहा है कि बाइक की गति तेज होने के कारण नियंत्रण खो दिया और बाइक पेड़ से जाकर टकरा गयी. युवक लहुलुहान हो गया. बताया जाता है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हुई और पत्नी गुस्से में घर छोड़ कर चली गयी थी. पत्नी के जाने का गम नौशाद बर्दाश्त नहीं कर सका और नशे में धुत बारसोई से जाने के क्रम में नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >