बेगूसराय में चमकीं कटिहार की बेटियां, दो खिलाड़ियों ने जीते बिहार स्टेट खिताब

कटिहार की दो बेटियों, वैभवी सिंह और सौम्या भारती ने बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. दोनों ने बिहार स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने-अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है.

Katihar Badminton Champions: कटिहार की दो बेटियों ने बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को बड़ी उपलब्धि दिलायी है. बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित द हंड्रेड बिहार स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में वैभवी सिंह और सौम्या भारती ने अपने-अपने आयु वर्ग में खिताब जीतकर बिहार स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वैभवी ने अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में, जबकि सौम्या भारती ने अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.

दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता के साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार राज्य की टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. एक ही प्रतियोगिता में कटिहार की दो खिलाड़ियों के स्टेट चैंपियन बनने से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है.

वैभवी सिंह ने अंडर-19 में जीता सातवां स्टेट खिताब

कटिहार बैडमिंटन संघ के सचिव संजीव सिंह ने बताया कि वैभवी सिंह के लिए यह अंडर-19 आयु वर्ग का अंतिम वर्ष था. मौजूदा सत्र का यह आखिरी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट भी था. कुछ समय के अंतराल के बाद प्रतियोगिता में वापसी करने वाली वैभवी ने अपने आक्रामक और सधे हुए खेल से मुकाबलों में दबाव बनाए रखा.

फाइनल मुकाबला जीतकर उन्होंने अंडर-19 बालिका एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया. संघ के अनुसार, वैभवी ने पिछले चार वर्षों में इस आयु वर्ग में सात बार स्टेट चैंपियन का खिताब जीता है, जबकि दो बार रनर-अप रही हैं.

अंडर-19 आयु वर्ग में अपने जूनियर करियर के अंतिम टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर वैभवी ने इस सफर का समापन खिताबी जीत के साथ किया.

सौम्या भारती ने अंडर-17 में दिखाया दम

अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में कटिहार की उभरती खिलाड़ी सौम्या भारती ने भी शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता की शुरुआत से ही उन्होंने अपने मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाए रखा.

सौम्या ने बेहतरीन स्मैश, सटीक ड्रॉप शॉट और धैर्यपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के साथ वह अंडर-17 बिहार स्टेट चैंपियन बनीं.

सौम्या की जीत को जिले के बैडमिंटन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. दोनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में चयन से अब उनके सामने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर होगा.

Katihar Badminton Champions: राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर रहेगी नजर

बैडमिंटन संघ के सचिव संजीव सिंह ने कहा कि वैभवी सिंह और सौम्या भारती की दोहरी सफलता से कटिहार गौरवान्वित हुआ है. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी.

दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. गाजी शारिक अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, संयुक्त सचिव आनंद भारती, कार्यकारिणी सदस्य संजय साह, प्रीतम अग्रवाल, कोच आशियांत विश्वास सहित संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी. सभी ने आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

फोटो. चयनित खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >