कटिहार आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ व विधि व्यवस्था संघारण को लेकर एसपी के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर विधि-व्यवस्था संधारण व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के मनसाही, सेमापुर, रोशना, डंडखोरा, फलका, हसनगंज, कोढ़ा एवं अन्य थानों में संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा फ्लैग मार्च, वाहन जांच व एरिया डोमिनेशन किया गया. इस दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच की. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने आमजनों को शांति एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग के लिए जागरूक किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
