कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: जर्जर सड़क से मतदान केंद्र तक पहुंचगी पोलिंग पार्टी

कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: जर्जर सड़क से मतदान केंद्र तक पहुंचगी पोलिंग पार्टी

– डीएम के आश्वासन के बाद भी अबतक नहीं हुई सड़क की मरम्मति सूरज गुप्ता, कटिहार बिहार विधानसभा का रण शुरू हो चुका है. सभी पार्टियों के नेता अपने चुनावी तरकश में जनता को लुभाने वाले वादे और कस्में जैसे धनुष के साथ रण में उतर चुके हैं. नेता लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र की कई ऐसी समस्याएं हैं जो अबतक किसी पार्टियों के चुनावी तरकश में धनुष का स्थान नहीं ले सकी हैं. इन्ही में से एक समस्या है जर्जर सड़क. क्षेत्र की कई ऐसी सड़कें हैं जो चलने लायक नहीं रह गई हैं. इतना ही नहीं कई बूथों तक पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों को भी इन्ही जर्जर और गड्ढेनुमा सड़क के सहारे ही हिचकोले खाते हुए पहुंचना पड़ेगा. बता दें कि दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में 11 नवंबर को कटिहार के सात विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. जिला प्रशासन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है. जिला मुख्यालय से डंडखोरा, कदवा की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. गड्ढे में तब्दील हो चुकी इन सड़कों के जरिये ही करीब एक दर्जन से अधिक बूथों तक पहुंचाने की मजबूरी है. हालांकि के चुनाव को लेकर आयोजित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया. डीएम ने आश्वस्त किया था कि सड़क को दुरुस्त कर दिया जायेगा. लेकिन अब तक सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है. अब मान जा रहा है कि मतदान कर्मियों एवं अधिकारियों की टोली हिचकोले खाकर इन सड़कों से गुजरते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे. उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में रहने वाले साहबों व जन प्रतिनिधियों के यहां आने जाने वाली सड़क की स्थिति चकाचक है. पर ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क में गड्ढे ही गड्ढे है. कोई देखने वाला नहीं है. दरअसल जिला मुख्यालय के कल्याण चौक पेट्रोल पंप के सामने से एक सड़क निकली है. यह पक्की सड़क गरभेली, धुस्मर, खैरा, रतनपुरा, डंडखोरा होते हुए वाया कंधरपेली दुर्गागंज कदवा तक जाती है. कदवा में यह सड़क बारसोई-बलरामपुर जानेवाली सड़क में मिल जाती है. करीब 22 किलोमीटर की यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है. पर वर्तमान में यह सड़क जर्जर हो चुकी है व गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. आमलोगों में है आक्रोश स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले डेढ़-दो साल से इस सड़क पर भारी वाहन यथा बड़े बड़े ट्रक, हाईवा, जेसीबी, मिक्चर मशीन वाली वाहन सहित अन्य तरह के वाहनों की आवाजाही हो रही है. सैंकड़ों वाहन दिन रात इस सड़क पर दौड़ती है. इन बड़े वाहनों की आवाजाही की वजह से यह सड़क दर्जनों स्थानों पर ध्वस्त हो चुकी है. कदवा, डंडखोरा प्रखंड के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने का यह मुख्य सड़क है. सड़क की मरम्मती या जीर्णोद्धार नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है तथा आने वाले दिनों में आंदोलन की तैयारी में जुटे है. मंत्री का दावा की निकली हवा उल्लेखनीय है कि गड्ढे में तब्दील हो चुकी इस प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को लेकर बजट सत्र में ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी की ओर से दिये गये जवाब अब तक खोखला साबित हुआ है. मंत्री ने कहा था कि संबंधित सड़क की मरम्मती चल रही है. बजट सत्र भी समाप्त हो गया तथा मंत्री का जवाब दिये भी छह महीना से अधिक गुजर गये. पर अब तक संबंधित सड़क में किसी तरह की मरम्मती का कार्य शुरू नहीं की गयी है. अभी भी छोटे-बड़े वाहन हिचकोले खाते हुए ही अपने गंतव्य स्थान की ओर जाते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >