कर्ण वंदना गेहूं प्रभेद से नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों को कराया अवगत

कर्ण वंदना गेहूं प्रभेद से नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों को कराया अवगत

– दलन पूरब पंचायत सिरसा के प्रगतिशील किसान ने 21 नवनियुक्त कृषि पदाधिकारी को पढ़ाया पाठ – दो ग्रुप में बांटकर सभी को दी गयी प्रशिक्षण – वर्मी कम्पोस्ट, जीवाअमृत, बीजाअमृत, निमास्त्र,ब्रहमस्त्र, सुपरकम्पोस्ट आदि से कराया अवगत, बेबी कॉर्न मक्का के बारे में विस्तार से बताया कटिहार नवनियुक्त 21 कृषि प्रशिक्षु पदाधिकारी को दलन पूरब पंचायत के प्रगतिशील किसान रवि शंकर श्रवणे ने दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया. पहले दिन कुल 21 नवनियुक्त प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारियों को दो ग्रुप में बांटकर अलग-अलग वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, बीजा अमृत, निमास्त्र, ब्रहा्म्स्त्र, सुपर कम्पोस्ट आदि से संबंधित कई प्रकार की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराया गया. साथ ही जूट के विभिन्न उत्पादों में जूट की पत्तियों की चाय, बेबी कॉर्न, गेहूं की खेती के बारे में भी बताया गया. गेहूं फसल के खेत में उनके प्रभेद व अधिक उपज होने के कारकों से अवगत कराया. इसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर खेताें में लगी पहली बार लहलहाती बेबी कॉर्न के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराया गया. पहले ग्रुप में मोना कुमारी सहायक निदेशक शस्य), प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष भानु भवेश, उत्तम चौधरी, अनुराग आनंद, नौमान आलम, शिवानी गुप्ता, सूरज कुमार, गौरव कुमार यादव, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, मोनी कुमारी दूसरे ग्रुप में मनीषा यादव, कुमारी प्रिया, राहुल कुमार, अनंत राज, रश्मि कुमारी, आदित्य भारती, सुंदरम भारती, पिंटू कुमार, अशोक कुमार राम, रितु कुमारी को अलग अलग स्थलाें पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया. प्रशिक्षण के दौरान उपनिदेशक परियोजना के शशिकांत झा साथ रहे. उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के सचिव पटना के 15 फरवरी 25 को जारी पत्र के आलोक में नननियुक्त पदाधिकारियों को 25 फरवरी से चार मार्च तक आठ दिवसीय प्रशिक्षण नवाचार किसानों द्वारा अलग-अलग प्रखंडाें में दिये जाने का आदेश प्राप्त है. इसी के आलोक में बिहार कृषि सेवा कोटि वन शष्य, वर्ग मूल कोटि के सहायक निदेशक, शष्य एवं समकक्ष तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पद पर औपबंधिक रूप से परीक्ष्यमान नवनियुक्त पदाधिकारी को ग्रामों में कृषि का जीवंत प्रशिक्षण से सम्बंधित मुख्य विषयों पर आठ दिवसीय प्रशिक्षण देना है. गुरूवार को सिरसा के प्रगतिशील किसान रविशंकर श्रवणे द्वारा कई प्रकार की जानकारी से अवगत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >