सरेशाम गोलीबारी से दहल कमालपुर, युवक घायल

सरेशाम गोलीबारी से दहल कमालपुर, युवक घायल

आजमनगर थाना क्षेत्र के मर्वतपुर पंचायत स्थित कमलपुर गांव के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार की शाम लगभग 7.45 बजे बेखौफ अपराधियों ने हारून रशीद के 20 वर्षीय पुत्र कौनेन आलम को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. घायल युवक को आनन-फानन में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया. दूसरी तरफ पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही सड़क तथा विभिन्न जगहों पर गिरे खून की निगरानी की जा रही है. सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी ने कहा है कि बार-बार आजमनगर पुलिस को सोशल मीडिया तथा अन्य स्रोतों से अवगत कराया जा रहा है की क्षेत्र में हो रहे घटनाओं का जड़ शराब, स्मैक, गांजा, तथा नशीली पदार्थ है. लेकिन आजमनगर पुलिस के कानो तलें जूं तक नहीं रेंगती. जिसका परिणाम क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है. कहीं ना कहीं स्थानीय प्रशासन की मौन सहमति को दर्शाता है. वहीं डॉ ख्वाजा इनायत रसूल ने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 20 वर्षीय युवक को दाहिना जांघ में गोली लगी है जो प्राइवेट पार्ट को इंजर्ड कर दिया है. जिसके कारण खून काफी तेजी से बह रहा है. स्थिति की नजाकत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. साक्ष्य जूटाया जा रहा है. फिलहाल घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुई है. आगे की छानबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >