– 72 घंटे हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआत कटिहार हफलागंज शिव मंदिर चौक में आहूत महायज्ञ शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न तरह की झांकियां के साथ विशाल शोभायात्रा सोमवार को निकाली गयी. शोभा यात्रा कई मायनों में अविस्मरणीय और ऐतिहासिक रही. लगभग एक किलोमीटर लंबाई में भगवाधारी श्रद्धालुओं के कारवां के साथ कहीं अश्व जुटे हुए आधुनिक रथों पर प्रभु की विभिन्न छवियों का स्वांग धारण किए कलाकारों की जीवंत छवि दिखाई पड़ी तो कहीं बंगाल के मादल और मृदंग के साथ संगीत का प्रदर्शन करती महिला कलाकार दिखी. पारंपरिक बैंड बाजे के साथ भक्ति गीतों पर समा बांधते बैंड के कलाकार दिखे तो कहीं महाबली या बिग हनुमान!कहीं राक्षसी पूतना तो कहीं अन्य धार्मिक चरित्रों की प्रतिकृति प्रस्तुत करते आमंत्रित कलाकार का दृश्य दिखाई दी. फारबिसगंज से आए झांकी एवं स्वांग कलाकारों ने राधा कृष्ण की प्रणय लीला को संगीत मय अंदाज में प्रस्तुत कर ऐसा समां बांध मानो वक़्त ठहर गया हो. इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा के साथ 1101 कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा कारवां के साथ हफलागंज एवं आसपास के लगभग 05 किलोमीटर की परिधि में यात्रा तय कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पूरी शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम जय हनुमान जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे. यज्ञ के दौरान भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मुफस्सिल एवं मनसाही थाना पुलिस यज्ञ स्थल के साथ पूरे शोभायात्रा के दौरान सतर्क एवं मुस्तैद रही. पूरे कार्यक्रम की सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी होती रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
