समेली पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी मोड़ बजरंगबली चौक के निकट रविवार की रात्रि एक दैनिक अखबार पत्रकार से मारपीट कर अज्ञात अपराधियों ने बाइक लूट ली और फरार हो गया. घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या तीन बतायी जा रही है. दो बाइक पर सवार होकर आये थे. पीड़ित पत्रकार अमित रमण ने बताया कि अपनी प्लेटिना बाइक से समेली से डूमर की ओर जा रहे थे. बखरी मोड़ के पास अचानक विपरीत दिशा से तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर आये और उन्हें रोक लिया. पेट्रोल पंप का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की. जैसे ही रास्ता बताया. तभी एक युवक बाइक से उतरकर पीछे से पकड़ लिया. जबकि अन्य दो ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. हमले में वे सड़क पर गिर गये. तीनों अपराधी बाइक लेकर फरार हो गया. पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
